फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली चैक और जमीन दस्तावेजों पर साइन करवा हत्या करने का आरोप, 11 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव गोदिकां के खेतों में मंगलवार को पानी की टंकी में मिले युवक शव के मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उक्त आरोपियों ने मुकेश उर्फ मोनू (30) से जमीन के कागजात और खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उसकी हत्या की और पानी की टंकी में फेंक दिया।
विज्ञापन

शिकायत में मूल रूप से गांव गोदिकां व हाल निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा ओम ठकराल ने कहा कि आरोपी अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उसने बताया कि पहले उसका भाई अकेले का व्यापार करता था। इन लोगों ने धोखे से मिल कर व साजिश के तहत पार्टनरशिप करके सारी रकम हड़प ली। प्रतीक मेहता, धर्मपाल व इनके पिता सुंदर दास से उसकी 20 साल पुरानी दुशमनी चली आ रही हैं। उनकी करीब दो एकड़ जमीन भी आरोपी हड़प चुके हैं। इंद्रजीत सिंह, जैसमीन कौर व गुरमुख सिंह ने रेकी करके उसके भाई की हत्या की है। डबवाली सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरेश कुमार, साहिल कुमार, प्रतीक मेहता, धर्मपाल, मदन लाल, सूरज भान निवासी गांव गोदिकां, इंद्रजीत सिंह, जैसमीन कौर, गुरमुख सिंह निवासी राम कॉलोनी सिरसा, प्रवीण कुमार निवासी सिरसा, सन्नी निवासी गांव गोदिकां समेत अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें