फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से छेड़छाड़ व जातिसूचक गालियां देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी सास की ललित नामक व्यक्ति से जान-पहचान है जिसके कारण उसका घर में आना-जाना रहता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि वह रात करीब 8 बजे खाना बना रही थी तभी आरोपी घर में घुस आया और पीछे से उसकी कमर पकड़ ली। शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंची जिसके बाद आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता के बयान महिला अधिवक्ता के समक्ष दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपी ललित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें