फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 18.75 लाख रुपये की ठगी के आरोप, पीड़ित ने कार्यालय में पहुंचकर किया हंगामा

विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। लाखों रुपये लेने के बावजूद विदेश भेजने में आनाकानी करने से परेशान परिजनों ने फर्स्ट फ्लाइट एब्रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 18.75 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर किया। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करवाकर और पूरा घटनाक्रम जाना तथा शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अन्य छात्रों ने भी कंपनी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कांडा कॉलोनी निवासी पीड़ित सुभाष अरोड़ा ने बताया कि उसने अपनी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए फर्स्ट एब्रोड फ्लाइट कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने उससे 3 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। 8 महीने बीतने के बाद उक्त कंपनी के कर्मचारियों ने ऑस्ट्रेलिया में वीजा लगवाने से मना कर उनके 2 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि नहीं लौटाई।
आरोप है कि इसके बाद कंपनी कर्मचारियों ने उसकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया की बजाय कनाडा भेजने की बात कही। जिसके लिए उनकी बेटी राजी हो गई। लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे। फिर भी उन्होंने अपना मकान बेचकर बेटी के विदेश जाने के लिए करीब 17 लाख रुपये का इंतजाम उनके पास जमा करवा दिए। आरोप है कि पैसे जमा करवाने के बाद भी कंपनी वालों ने उनकी बेटी को विदेश में नहीं भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंपनी कर्मचारियों से वे 18.75 लाख की बकाया राशि वापस करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को बेटी अपनी मां के साथ जब कंपनी कर्मचारियों से मुलाकात करने हुडा कांपलेक्स स्थित उनके कार्यालय में पहुंची तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
आईलेट्स में 7.50 बैंड, विदेश भेजने में आनाकानी
फर्स्ट फ्लाइट एब्रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर विदेश भेजने के नाम पर टालमटोल करने मामले में हंगामा होने के बाद अन्य युवक भी यहां पर एकत्र हो गए। वहीं एक युवक अपनी फाइल वापस लेने के लिए पहुंचा। सिरसा निवासी सुमित ने बताया कि उसके 7.50 बैंड आए थे। उसने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए फर्स्ट फ्लाइट एब्रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से फाइल लगवाई थी। 6 महीने बीत जाने के बाद भी उसे कोई जवाब नहीं दिया गया है, जिस कारण वह भी काफी परेशान हो चुका है।
तीन माह पूर्व लगाई फाइल, नहीं मिला कोई जवाब
सिरसा निवासी साहिल कुमार ने बताया कि उसने 3 महीने पूर्व फर्स्ट फ्लाइट एब्रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिये ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए फाइल तैयार करवाई थी। उसने जरूरी कागजात भी कंपनी को सौंप दिए। परंतु अभी तक उसे विदेश न भेजने का कोई ठोस जवाब कंपनी की तरफ से नहीं दिया गया है, जिस कारण उसे अपनी पढ़ाई की लेकर चिंता सता रही है। इसके लिए उसने अपनी फाइल वापस मांगी है।
ऑस्ट्रेलिया जाना था, जरूरी कागजात भी नहीं दिए
सिरसा निवासी करण ने बताया कि उसने दो माह पूर्व ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा के लिए इसी कंपनी से फाइल बनवाई थी। उसने सभी जरूरी कागजात भी जमा करवा दिए। इसमें उसकी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट व अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। परंतु दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उसे यह नहीं बताया जा रहा कि उसे वीजा कब मिलेगा। करण ने बताया कि कंपनी ने उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर 10 चेक भी अपने पास रख लिए, जिन्हें लेने के लिए वह आया है।
पीड़ित मामले की शिकायत लेकर आए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-सुरेश कुुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी

हंगामे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों को जानकारी देते परिजन।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें