फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे की 1,430 गोलियां व कैप्सूल के साथ आरोपी काबू

Fri, 17 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए डबवाली ने 1,430 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आए सप्लायर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




एसपी जसलीन कौर ने बताया कि सीआईए डबवाली की टीम के एएसआई पालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम अभियान के तहत सिरसा-डबवाली रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गुरजीत सिंह उर्फ काला भारी मात्रा में नशीली दवाइयां लेकर एनएच-9 के पास किसी ग्राहक को बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा सफेद रंग का पॉलीथिन झाड़ियों की तरफ फेंक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।



पुलिस ने मौके पर फेंके गए पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। बरामदगी में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 30 गोलियां, टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 500 गोलियां तथा प्रेगाबालिन के 900 कैप्सूल शामिल हैं। कुल मिलाकर आरोपी के कब्जे से 1,430 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ काला ने बताया कि उसने यह नशीली दवाइयां एक सप्लायर से खरीदी थीं। आरोपी के खुलासे के आधार पर सप्लायर के खिलाफ भी थाना शहर डबवाली में धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि डबवाली पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी। नशा तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें