फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काला जादू करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। ज्योतिष शास्त्र की आड़ में काला जादू करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के मामले में ओढां पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रमजीत निवासी जवाहर नगर, जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) के रूप में है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मोहित कुमार निवासी गांव खाईशेरगढ़ ने शिकायत दी थी कि 3 फरवरी को उसने इंस्टाग्राम पर एस्ट्रोलॉजी का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करने पर उसे एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ, जिस नंबर पर उसने व्हाट्सएप पर चैटिंग कर अपनी समस्या बताई। आगे से एक ठग ने उसे पूजा पाठ के नाम पर पैसे डालने के लिए कहा और पैसे न देने पर जिन्न छोड़ कर काला जादू करने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल उपरांत पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत सिंह को राजस्थान से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें