फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोलर पंप लगवाने के नाम पर 8.53 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के नाम पर 8.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव माधोसिंघाना निवासी विपिन पुत्र हरि सिंह समेत कुछ अन्य लोगों ने 16 सितंबर 2024 को पुलिस को शिकायत दी।
इसमें बताया था कि राजस्थान के जाखड़ावाली निवासी ध्रुव राज ने कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए ग्लोबल सोलर इंटरप्राइजेज में 8.53 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद कंपनी ने सोलर पंप नहीं लगाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों ने ध्रुव राज से बातचीत की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पीड़ितों को गुमराह करने लगा।
उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों को एहसास होने लगा कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं। ऐसे में पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर कार्यालय आर्थिक अपराध शाखा में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजस्थान में स्थित जिला हनुमानगढ़ के गांव जाखड़ावाली निवासी ध्रुव राज को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर ठगी की राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें