फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी मैसेज भेजकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली सदर थाना पुलिस ने फोन पर फर्जी मैसेज भेज कर राशि अपने खाते में डलवाने के मामले में आरोपी गुरप्रीत राम निवासी बोदीवाला खरक सिंह, मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 30 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि दो जनवरी 2025 को सतनाम सिंह वासी गांव सकता खेड़ा की शिकायत पर कार्रवाई की गई। सतनाम सिंह ने बताया कि उसके फोन पर एक मैसेज आया कि उसके खाते में पहले 50 रुपये व 49,450 रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके बाद एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि ये रुपये उसने भेजे हैं जो किसी से लेने थे।
फोन करने वाले ने कहा कि आप ये राशि उसके नंबर पर गूगल-पे कर दें। मैसेज पर विश्वास करके सतनाम सिंह ने आरोपी के खाते में पैसे कर दिए। लेकिन जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसे पता चला कि कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। इस मामले में थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल सदर में तैनात उप निरीक्षक गोपी ने गहनता से छानबीन करके आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें