फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 20 किलो 936 ग्राम डोडा पोस्त व दो बाइक सहित चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सीआईए कालांवाली स्टाफ टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 20 किलो 936 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गांव पक्का शहीदा से 10 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल सहित आरोपी वकील व एक किशोर निवासी कुरंगावाली को दबोचा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में 10 किलो 236 ग्राम डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल सहित आरोपी जानू निवासी जंगीर सिंह कॉलोनी मंडी कालांवाली व संदीप उर्फ सुनील निवासी सेनपालसर थाना सरदारशहर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान भाखड़ा नहर पुल गांव पक्का शहीदा पर मौजूद थी। इस दौरान गांव पक्का शहीदा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने लगे तो पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। दोनों की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे से 10 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


वहीं दूसरे मामले में निरीक्षक विरेंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बुरजी न.18500 कालुआना माइनर पुलिया गांव पक्का शहीदा पर मौजूद थी। इस दौरान गांव पक्का शहीदां की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल पीछे मोडने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पकड़े गए युवकों से 10 किलो 236 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की। दोनों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें