फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद दुघर्टनाग्रस्त कार को हटाती पुलिस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव सालमखेड़ा केे निकट हुए सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर ओढ़ां पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। हादसे का कारण म्यूजिक सिस्टम की वजह से ध्यान भंग होना बताया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश निवासी अजेब सिंह अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से डबवाली में रहकर अंगूठियां व नग बेचने का कार्य करता था। अजेब सिंह वीरवार सुबह अपने बेटे गंगा, बेटी रेणू, तीन वर्षीय दोहती तीशा व 7 वर्षीय मासूम बिंकालू के साथ डबवाली से फतेहाबाद अंगूठियां लेने के लिए जा रहा था। गाड़ी जैसे ही सालमखेड़ा के पास पहुंची तो चालक अजेब सिंह कार से संतुलन खो बैठा। परिणामस्वरूप गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे के बीच पलट गई। इस हादसे में चालक अजेब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार सवार अन्य सभी लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अजेब सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतक के परिजन सिरसा के लिए रवाना हुए। एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटेे गंगा के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें