फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: घनी धुंध में टकराए छह वाहन, पहले स्कूल बस व प्राइवेट बस में हुई टक्कर, पीछे आ रहे भी नहीं लगा सके ब्रेक

Tue, 31 Jan 2023 12:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

क्षेत्र में सुबह गहरी धुंध छाई हुई थी जिस कारण सिरसा के एक निजी स्कूल की बस और एक प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। उनके पीछे ही 2 कारें एक अन्य प्राइवेट स्कूल की बस व एक मोटरसाइकिल टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में मंगलवार सुबह जीवन नगर-रानियां सड़क मार्ग पर रामपुर थेड़ी के पास घनी धुंध के कारण 6 वाहन आपस में टकरा गए। जिनमें दो निजी स्कूलों की बसें भी शामिल है। क्षेत्र में सुबह गहरी धुंध छाई हुई थी जिस कारण सिरसा के एक निजी स्कूल की बस और एक प्राइवेट बस में टक्कर हो गई।

विज्ञापन


उनके पीछे ही 2 कारें एक अन्य प्राइवेट स्कूल की बस व एक मोटरसाइकिल टकरा गई। इस  हादसे में एक स्कूल वाहन के चालक को गंभीर चोट लगी है, लेकिन स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित हैं और जान के नुकसान का भी बचाव रह गया।



थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने सभी बच्चों व स्कूल में वाहन चालकों को संभाला। गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोट नहीं लगी। पुलिस इस मामले आसपास के लोगों के ब्यान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें