फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त को अभय चौटाला लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक : जस्सा

Mon, 03 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल जयंती सम्मान समारोह को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि यह जयंती समारोह ऐतिहासिक साबित होगा।

सोमवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में कालांवाली और सिरसा हलके के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जस्सा ने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर पार्टी ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला 10 अगस्त को सुबह 10 बजे डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में कालांवाली और सिरसा हलके के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान वे जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
जस्सा ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए आमंत्रित करने और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर पूरे हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


बैठक में कालांवाली के हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदु, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल, मास्टर गुरतेज सिंह, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, वेदप्रकाश, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें