फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए जनता करे सत्ता परिवर्तन : अभय सिंह चौटाला

Tue, 14 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबो​धित करते अभय चौटाला।
विज्ञापन
फोटो 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों ने हरियाणा को पूरी तरह से विनाश के कगार पर ला दिया है जिससे प्रदेशवासियों में निराशा का भाव है और वे सत्ता परिवर्तन को उत्सुक हैं। वह मंगलवार को ऐलनाबाद हलके में अपने चार दिवसीय दौरे पर थे।
जनसंपर्क अभियान के अंतिम चौथे दिन इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव मल्लेकां, केसुपुरा, कोटली, कुत्ताबढ़, रत्ताखेड़ा, हिमायुंखेड़ा, शेखूखेड़ा, कृपालपट्टी, मौजूखेड़ा, बुढ़ीमेड़ी, प्रतापनगर, अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द, मिर्जापुर, ठोबरियां, थेहड़ दया सिंह, तलवाड़ा, ढाणी मौजू व ऐलनाबाद शहर में लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विकास का दम भरने वाली भाजपा के शासन में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन एक पर पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं, हरियाणा की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। यदि आंकड़ों पर निगाह डालें तो हरियाणा में प्रतिदिन 46 महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। प्रतिदिन 13 महिलाओं का अपहरण होता है।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी व्यवस्था में परिवर्तन के लिए अब हरियाणा के लोगों ने ठान लिया है और प्रदेश के सही विकास के लिए इनेलो को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। आज प्रदेश के स्कूलों में जहां शिक्षकों की व्यापक कमी है वहीं अस्पतालों में भी चिकित्सकों की कमी है। इससे आमजन काफी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

अभय सिंह ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि युवा नशे की दलदल में धंस गए हैं और उन्होंने अपराधों को अंजाम देना आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने की झूठी घोषणाओं के आधार पर भ्रमित किया जा रहा है। किसानों को आज भी उनकी फसल की लागत मूल्य नहीं दी जा रही जिसके चलते वे आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें