फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के खिलाफ लगातार चौथी बार जीते अभय, 6739 के अंतर से की जीत दर्ज

विज्ञापन
उपचुनाव में जीत के बाद अभय सिंह चौटाला को प्रमाणपत्र सौंपते अधिकारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कृषि कानूनों के खिलाफ इस्तीफा देकर उपचुनाव में दोबारा उतरे अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। सरकार के खिलाफ दो उपचुनाव और सामान्य चुनाव जीतकर ऐलनाबाद विधानसभा सीट से अब लगातार चौथी बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव की मतगणना स्थानीय सीडीएलयू के डॉ. आंबेडकर लॉ भवन में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उपचुनाव में इनेलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला विजयी रहे जबकि भाजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया 16 राउंड में पूरी हुई। उप चुनाव मेें इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को 65,992 वोट और गोबिंद कांडा को 59,253 वोट व पवन बैनीवाल को 20,904 वोट प्राप्त हुए।
इससे पूर्व 30 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 81 हजार 734 पुरुष व 69 हजार 890 महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 254 मत प्राप्त हुए जिनमें से 44 रिजेक्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस उम्मीदवार को मिले कितने मत :
1. इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को 65,992
2. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा को 59,253
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बैनीवाल को 20,904
4. राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार चरण सिंह 278
5. पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार दलबीर 352
6. भारतीय संत मत पार्टी के उम्मीदवार बलवान सिंह को 145
7. भारतीय जनराज पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन महाबीर प्रसाद को 164
8. निर्दलीय उम्मीदवार अभय सिंह को 107
9. निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश सोनी को 126
10. निर्दलीय उम्मीदवार जगदीश रूपावास को 259
11. निर्दलीय उम्मीदवार नरेद्र सिंह को 211
12. निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार को 540
13. निर्दलीय उम्मीदवार पृथ्वी सिंह को 556
14. निर्दलीय उम्मीदवार भरत सिंह को 338
15. निर्दलीय उम्मीदवार विकल पचार को 496
16. निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम पाल को 575
17. निर्दलीय उम्मीदवार संत धर्मवीर चोटीवाला को 496
18. निर्दलीय उम्मीदवार सविता काजल को 323
19. निर्दलीय उम्मीदवार सुरजीत सिंह को 139
20. नोटा को 480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें