सिरसा। सत्र जुलाई 2024 में इग्नू में दाखिले लेने वाले जिन छात्रों ने अगली कक्षा के लिए अपना री-रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया, वे 30 जून तक करवा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाना होगा। जो विद्यार्थी इग्नू के किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनको दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद एबीसी आईडी बनाकर डीईबी यानी डिस्टेंश एजुकेशन ब्यूरो आईडी बनाना अनिवार्य हैं।
डीईबी-आईडी बनाने के लिए विद्यार्थी को यूजीसी की वेबसाइट https://deb.ugc.ac.in/StudentDEBID पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त इग्नू के रीजनल सेंटर करनाल से प्राप्त सूचना व मेल के आधार पर इग्नू स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2025 में दाखिले की तिथि 15 जुलाई तक है।
जो छात्र छात्राएं इग्नू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर में पढ़ाई करना चाहते हैं और जो नियमित महाविद्यालय में दाखिला नहीं ले सकते वे अब बिना देरी के इग्नू स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा कोड नंबर 1085 में स्नातक व स्नातकोत्तर में जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा में डीईसीई, बीकॉम, बीए, एमए इतिहास व एमए हिंदी कोर्स संचालित हैं। असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने बताया कि जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों की फीस पूरी तरह से माफ है, जिनकी सालाना आय 2.50 लाख से कम है।