फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का लघु सचिवालय में धरना

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने के बाहर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद द्वारा 167.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पार्कों व निर्माणाधीन गलियों के निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाये जाने की मांग को लेकर आप ने लघु सचिवालय में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पहले दिन धरने का संचालन सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद वधवा ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि विकास स्थल पर सूचना बोर्ड पर ठेकेदार, फर्म का नाम, जांच अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर, कार्य की राशि, अस्टीमेट के अनुसार निर्माण सामग्री, करार के अनुसार गारंटी पीरियड की जानकारी देने के बोर्ड लगाने की मांग की थी। परंतु अभी तक पार्कों ओर निर्माणस्थल पर जिला प्रशासन द्वारा सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा वर्ष 2021 में नगर परिषद में सिरसा शहर के विकास कार्यों के लिए 167.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। परंतु नगर परिषद के अधिकारी करोड़ों की इस राशि को बगैर किसी पायलट प्रोजेक्ट के खर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के लिए नवनिर्मित व निर्माणाधीन गलियों व पार्कों में सरकार की हिदायत व हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगवाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जाना चाहिए। धरने पर ताराचंद फौजी, वरिष्ठ नेता राजकुमार नागर, हल्का संगठन मंत्री महाबीर चौबुर्जा, महिला हल्का अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष अमन कौर, युवा संगठन मंत्री सौरव राठौर, दर्शन सिंह, आयुष, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश कपडे़वाला, अरुण, दलीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें