फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहराना गांव में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा (सिरसा)। जिले के चोपटा क्षेत्र के गांव नहराना में नशे की ओवरडोज से फतेहाबाद जिले के तहसील टोहना क्षेत्र के गुलरवाला निवासी युवक सुनील (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक सुनील चरवाहा था। नशे की लत में पड़ने के कारण उसने अपनी भेड़ और बकरियां भी बेच दीं।
विज्ञापन

मृतक के मामा के लड़के हरदीप ने बताया कि सुनील पिछले कई सालों से गांव नहराना में ही रहता था। हरदीप ने बताया कि सुनील पिछले कई महीनों से नशे की लत का शिकार हो गया था। सुनील चिट्टा और मेडिकल का नशा करता था। मामा सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उसे कई बार समझाया। कई बार नशामुक्ति केंद्रों में उसका उपचार करवाया। धीरे-धीरे नशे की लत के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई।
सोमवार को वह गांव में पशु बाड़े में गया था। सुबह काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने उसका पशु बाड़े के पास शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने सुनील के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।परिजनों के मुताबिक सुनील की नशे की ओवरडोज के कारण ही मौत हुई है। शव के पास सिरिंज भी मिली है।
विज्ञापन

परिवार में महज मनोरोगी भाई ही बचा

परिजनों के मुताबिक मृतक सुनील के तीन भाई और भी थे। इनमें से दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक भाई मनोरोगी है। परिजनों ने सुनील को भी नशे की लत से दूर रखने के लिए नहराना में अपने मामा के पास रहने के लिए भेजा था। हालांकि वह नशे से दूर रह नहीं पाया।

पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई
जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था। नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मौत हुई है। उसके पास से चिकित्सकों के पैनल ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया है। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें