फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में दाखिला लेने आए युवक ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में फतेहाबाद से दाखिला लेने के लिए आए युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर निगल लिया। इसके बाद नजदीकी बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास जा पहुंचा। वहां पर युवक लड़खड़ाता दिखा और उल्टियां करने लगा। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देखा और दो गार्ड उसे बाइक पर बैठाकर शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह को मिली तो वह भी अस्पताल पहुंचे। यहां पर युवक का उपचार चल रहा है। इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि युवक दाखिले से संबंधित काम के लिए विवि में आया था। घायल 20 वर्षीय युवक रोहित फतेहाबाद का रहने वाला है। अभी इसकी सूचना घरवालों को दी है।

इस प्रकार है मामला

विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के एक ओर पार्क और दूसरी ओर बैक हैं। सूत्रों के अनुसार, साढ़े तीन और चार बजे के बीच पार्क में पेड़ के नीचे एक युवक बैठा था और उसने अपने पास एक शीशी ली हुई थी और उसे पीने के बाद उसने डस्टबिन में फेंक दिया। इसके बाद वह उल्टियां करते हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बैंक की ओर चला गया। उसे इस हालात में देख वहां पर तैनात गार्ड ने सिक्योरिटी इंचार्ज सूचित किया। सिक्योरिटी अफसर व गार्ड ने उसे अपनी बाइक पर एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें