फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत : रोडवेज में चालक का ले रहा था प्रशिक्षण, तीन दिन पहले नेशनल हाईवे पर गाड़ी ने मारी थी टक्कर

Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। तीन दिन पूर्व गांव चोरमार खेड़ा में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक हरियाणा रोडवेज की बस पर चालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। ओढां पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव जगमालवाली निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बलवीर सिंह उर्फ गुरविंद्र हरियाणा रोडवेज की बस पर चालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इसके लिए वह रोजाना सुबह सिरसा डिपो जाता था और शाम को लौटता था। गुरप्रीत ने बताया कि 20 दिसंबर को देर सायं करीब 6 बजे बलवीर गांव चोरमार खेड़ा में बस स्टैंड पर बस से उतरा था। यहां वह तथा उसका दोस्त कृष्ण सिंह दोनों बाइक लेकर बलवीर को लेने गए थे। इसी दौरान जब बलवीर हाईवे क्रॉस कर उनकी तरफ आ रहा था, तो डबवाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी को सिरसा की तरफ भगा ले गया। इस दुर्घटना में उसका भाई बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे सीएचसी ओढां ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा के सरकारी हॉस्पिटल के बाद वे बलवीर को एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गए, लेकिन वहां भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने उसे बठिंडा और फिर अग्रोहा भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ओढां थाना पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें