फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रक्षामंत्री की सुरक्षा में जा रहे दो पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल

Tue, 24 Dec 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव नीलियांवाली के पुराने बस स्टैंड के नजदीक सोमवार को दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इन तीनों को बठिंडा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में तैनात एसआई राजपाल सिंह और एसआई प्रवीण कुमार रक्षामंत्री की वीआईपी ड्यूटी के लिए फतेहाबाद से तेजाखेड़ा फार्म में जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही

एक कार ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और पुलिसकर्मी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें