फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओवरब्रिज के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को ट्रेन के इंजन चपेट में आने से एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवीलाल पुत्र मनोहर लाल निवासी गोशाला मोहल्ला के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सिरसा-धुरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन लाइन बदलने के लिए आ रहा था। पुल के नजदीक संजीवनी अस्पताल के पीछे एक युवक अचानक पटरी पर लेट गया और इंजन उसके ऊपर से गुजर गया। मृतक की माता फुल्लन देवी ने बताया कि देवीलाल का कुछ समय पूर्व तलाक हुआ था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें