फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डाई करने आई महिला ने चुराए जेवर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोड़ी में एक मकान से लाखों के जेवर चोरी हो गए। मकान मालिक ने डाई करने आई एक महिला पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में केवल सिंह निवासी रोड़ी ने बताया कि 7 जून को उसने अपनी पत्नी रानी कौर के सिर पर डाई लगाने के लिए गांव की राजवीर कौर को फोन करके बुलाया था। बालों में डाई लगाने के बाद उसकी पत्नी को घबराहट होने लगी। राजवीर कौर उसे बस स्टैंड रोड़ी पर स्थित अस्पताल में ले गई।

केवल सिंह का कहना है कि वह दिन चार दिनों से बाहर गया हुआ था। राजवीर को उसकी पत्नी को डॉक्टर के पास छोड़कर स्कूटी में तेल डलवाने के बहाने उनकेे घर आ गई। इसकी सीसीटीवी वीडियो कैमरे में कैद है। केवल सिंंह का कहना है कि 13 जून को वह घर आया और अलमारी देखी तो उसमें से 46 ग्राम सोने के जेवर गायब मिले।
विज्ञापन


केवल सिंह को शक है कि चोरी की घटना को राजवीर कौर ने ही अंजाम दिया है। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें