फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क किनारे खड़े ट्राले को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में रोड पर क्षतिग्रस्त ट्रक व ट्राला।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। सिरसा-जीवन नगर स्टेट हाईवे पर किनारे पर खड़े ट्राले को पीछे से ट्रक की टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
वीरवार दोपहर करीब एक बजे सिरसा-जीवन नगर स्टेट हाईवे पर एक ट्राला सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान साइड लेते समय सामने से आ रही कार को बचाने के चलते ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राले से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार जगसीर सिंह, वीरू सिंह और जंटा सिंह को चोट आई है।
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक की खिड़की को तोड़कर ड्राइवर व घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चतरगढ़पट्टी के पास दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर

सिरसा। चतरगढ़पट्टी के पास कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार का चालक मौके से भाग गया। ट्रक ड्राइवर रिछपाल सिंह ने बताया कि वहे और हरप्रीत ट्रक में चावल भरकर पंजाब के मानसा से ऐलनाबाद के लिए चले थे। वह आगे ट्रक लेकर चल रहा था और पीछे हरप्रीत सिंह दूसरा ट्रक लेकर आ रहा था। सिरसा में एंट्री करके चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रिछपाल ने बताया कि कार ड्राइवर के ब्रेक लगाते ही उसको भी इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। मगर पीछे हरप्रीत सिंह ट्रक के ब्रेक एकदम से नहीं लग सका और उसने पीछे से उसके ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे की की जानकारी चावल विक्रेता को दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें