फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में चला रोड़ी के छोरे का मजबूत पंच

विज्ञापन
खली के साथ भास्कर शर्मा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बिहार में आयोजित नेशनल रेसलिंग मुकाबले मेें रोड़ी के छोरे ने अपने मजबूत पंच का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार के मोहनिया जिला के भबुआ सिटी में 20 फरवरी को नेशनल रेसलिंग मुकाबला हुआ। इस मैच में देश के कोने-कोने से महिला व पुरुष रेसलर्स ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 9 मुकाबले हुए।
विज्ञापन

इस मुकाबले में द् ग्रेट खली दलीप राणा की जालंधर में स्थित सीडबल्यूई रेसलिंग अकेडमी की ओर से अकेले रेसलर रोड़ी निवासी भास्कर शर्मा ने भाग लिया। भास्कर का मुकाबला गोरखपुर के रेसलर मिस्टर वीआईपी व उत्तराखंड के रेसलर आरिफ के साथ हुआ। इस मैच में भास्कर शर्मा ने अपने मजबूत पंच का लोहा मनवाते हुए दोनों रेसलरों को मात्र 10 मिनट में रिंग से बाहर कर दिया।
उम्र छोटी-पंच बड़ा, धुरंधरों को किया रिंग से बाहर
मूल रूप से रोड़ी निवासी भास्कर शर्मा पिछले जालंधर की सीडबल्यूई अकेडमी में पिछले पांच वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। 25 वर्षीय भास्कर शर्मा उम्र में भले ही छोटा है लेकिन वह मजबूत पंच के बल पर अनेक विदेशी रेसलरों को धूल चटा चुका है। भास्कर अब तक करीब 90 रेसलिंग मुकाबलों में से भाग ले चुका है। जिसमें से उसने 80 मुकाबलों में जीत हासिल की है। रोड़ी में एक सामान्य परिवार में जन्मे भास्कर शर्मा कभी स्कूल में अपने सहपाठियों से हमेशा पीछे बैठा करता था। लेकिन आज वह रेसलिंग की क्लास में सबसे आगे है। उसकी इस सफलता में उसके माता-पिता के अलावा फूंफा सुरेंद्रपाल शर्मा का विशेष योगदान है। भास्कर शर्मा ने फोन पर बताया कि उसका सपना है कि वह एक बड़ा रेसलर बनकर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें