फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए बनेगा अलग से 30 बेड का वार्ड

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का भवन - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब बच्चों के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से वार्ड बनाए जाने का प्लान तैयार किया है। इसमें बच्चों के लिए 30 आरक्षित बेड लगाए जाएंगे। वार्ड में चार आईसीयू बेड, आठ हाईडेफिनेशन यूनिट और 20 ऑक्सीजन बेड लगाए जाएंगे। ऐसे में अगर कोई बच्चा कोरोना की चपेट में आता है तो उसे इस वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन

आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में अलग-अलग जगह की जानकारी मुख्यालय को दी है। विभाग की ओर से सर्जिकल वार्ड को ही बच्चों के लिए स्पेशल वार्ड जाने के लिए उपयुक्त माना है। हालांकि मुख्यालय की अनुमति आने के बाद ही सर्जिकल वार्ड में सभी प्रकार के उपकरणों को शिफ्ट किया जा सकेगा। इससे पहले भी विभाग की ओर से नर्सरी में बच्चों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त निजी अस्पतालों में एक हजार से अधिक बेडों को आरक्षित किया गया है। इनमें बच्चों का इलाज किया जा सकेगा।
एंबुलेंस ड्राइवरों की चल रही भर्ती प्रक्रिया
नागरिक अस्पताल में 13 नई एंबुलेंस पहुंची है। इसके लिए ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। संबंधित एजेंसी की ओर से 120 युवाओं के आवेदन लिए गए है। चालकों की भर्ती प्रक्रिया के कमेटी का गठन किया जाएगा और चालकों का टेस्ट लेंगे। इसके बाद 40 चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती किए जाने वाले चालकों का तीन वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस होना और 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन के अनुसार ही उनकी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए 30 अलग से बेड का वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। मुख्यालय की अनुमति आने के बाद ही वार्ड के स्थान का चयन किया जाएगा। एंबुलेंस चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी की जा रही है। 120 युवाओं के आवेदन आए है।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें