फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 केंद्रों पर तीन एजेसियां खरीदेगी पीआर धान, वीडियोग्राफी के बाद कटेगा टोकन

विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सरकार की ओर से 25 सितंबर से खरीफ फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। धान की खरीद के लिए जिले में 22 खरीद केंद्र बनाए गए है और इस वर्ष तीन एजेंसियां धान की खरीद करेंगी। खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी किए जा रहे है। धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी खरीद केंद्रों पर धान की ट्रॉली की वीडियोग्राफी की जाएगी और टोकन काटा जाएगा।
विज्ञापन

25 सितंबर से धान और बाजरे की खरीद शुरू होगी जबकि सीसीआई की ओर से एक अक्तूबर से नरमे की खरीद शुरू की जाएगी। खरीफ फसल में पीआर धान की ही सरकार की तरफ से खरीद जाएगी। जिसका सरकारी भाव 1960 रुपये तय किया गया है। वहीं सीसीआई की ओर से नरमे की फसल की खरीद जाएगी जिसका भाव 5975 तय किया गया है। धान की खरीद के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए है। जिनकी व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। हालांकि खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर उपायुक्त भी अधिकारियों की कई बार बैठक ले चुके है और जरूरी दिशा निर्देश दे चुके हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने पर ही मिलेगा सरकारी भाव
सरकार की ओर से पीआर धान को ही सरकारी भाव पर खरीदा जाएगा। जबकि धान की अन्य किस्मों की प्राइवेट एजेंसियों द्वारा ही खरीद की जाएगी। धान का सरकारी भाव उन्हीं किसानों को मिल पाएगा जिन किसानों की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवा रखा। पंजीकरण के अनुसार ही किसानों के पास धान बेचने के लिए मैसेज पहुंचेगा और ऑनलाइन की धान की पेमेंट किसानों के खाते में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मंडी के गेटों पर होगी वीडियोग्राफी, बाद में कटेगा टोकन
धान और बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद सभी खरीद केंद्रों के गेट पर वीडियोग्राफी की जाएगी। वीडियोग्राफी में किसान की ट्राली को रिकार्ड रखा जाएगा। इसके बाद किसान के दस्तावेज पूरे होने पर टोकन जारी किया जाएगा। किसान के पास कृषि विभाग की ओर से जारी किया गया मैसेज होना अनिवार्य है। जिसके बाद ही किसान के धान की सरकारी खरीद की जाएगी। गड़बड़ी होने से बचाव करने के लिए सरकार की ओर से यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिले के इन खरीद केंद्रों पर होगी धान की खरीद
सरकार की ओर से इस बार हैफेड, वेयर हाउस, फूड एंड सप्लाई एजेंसी की ओर से ही धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से जिले में सिरसा, बणी, भावदीन, डबवाली, डिंग मंडी, डिंग मोड़, ऐलनाबाद, कालांवाली, जीवननगर, करीवाला, रानियां, रोड़ी, सूचना कोटली, सुरतियां, थिराज, अबूबशहर, मोजगढ़, देसूजोधा, कुताबढ़, लोहगढ़, मलेका और दड़बी में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
जिले के 22 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन एजेंसियों की ओर से खरीद की जाएगी। खरीद केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर भी मार्केट कमेटी व संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें