फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वेनेजुएला पर हमले के विरोध में प्रस्ताव किया पेश

विज्ञापन
रानियां। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बैठक के दौरान । पार्टी
विज्ञापन
रानियां। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिरसा की बैठक बंता सिंह भवन रानियां में बलवंत सिंह संतनगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसकी शुरुआत में बीबी बेअंत कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति के परिवार की गिरफ्तारी व उनके देश पर हमले पर चिंता व विरोध प्रस्ताव पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रो. हरविंदर सिंह सिरसा अपने पंजाबी भाषा के अध्यापन कार्य से 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होने के बाद आज मीटिंग में उपस्थित हुए। बैठक में उनका पुरजोर स्वागत किया गया। स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा की प्रगतिवादी प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी के लिए पथ प्रदर्शन का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप अपनी थानेदारी प्राकृतिक संपदा सम्पन्न देशों पर चला रहा है। मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत ग्राम जी करके खत्म करने पर आमादा है। डाॅ. सुखदेव सिंह जम्मू ने नागपुर में हुई राष्ट्रीय काउंसिल की मीटिंग में तय किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को जींद में बिजली के इंजीनियर, कर्मचारी संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

16 जनवरी को बिजली बिल संशोधन 2025 व बीज संशोधन बिल 2025 के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को मजदूर कर्मचारी किसान संगठनों की ओर से देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रीतपाल सिद्धू, बलराज बणी, तिलक राज विनायक, भजन लाल बाजेकां, पाला सिंह चीमा, हैप्पी बख्शी, लक्ष्मण सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें