फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

Tue, 26 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कंगनपुर से हुडा चौक की तरफ पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक दो बेटियों का पिता था।

शहर के वार्ड 8 निवासी 45 वर्षीय ओम प्रकाश मजदूरी करता था। सोमवार रात को वह कंगनपुर से हुडा चौक हिसार रोड की तरफ पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओम प्रकाश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी छित्तर परेड भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें