संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑटो मार्केट के करीब रविवार को गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने रविवार को आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना स्टेशन अधिकारी ने रेलवे पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक व्यक्ति की ओर से उसके 70 हजार रुपये न देने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।
पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान गांव शक्कर मंदोरी निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव के पास से निजी अस्पताल में उपचार के कागज सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त हुए।