फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के बाईपास स्थित नचिकेतन पब्लिक स्कूल के नजदीक पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और घायल व्यक्ति को उपमंडल अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से नाजुक हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बेटे के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार विनय कुमार पुत्र दिनेश चंद निवासी ग्राम बीरपुर तहसील भरतना जिला ईटावा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि उसके पिता दिनेश चंद पिछले 30 वर्ष से शहर ऐलनाबाद में छोले कुल्चे बेचने का कार्य कर रहे हैं। 14 फरवरी को सुबह 7 बजे दिनेश चंद्र सब्जी मंडी ऐलनाबाद से आलू खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे। नचिकेतन पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार तरसेम सिंह चला रहा था। टक्कर लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल के बेटे के बयानों के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें