फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के विभिन्न इलाकों से एक नाबालिग, दो युवतियां और एक महिला लापता

Thu, 24 Apr 2025 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में युवतियों और महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है। ये घटनाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि लापता होने वाली अधिकतर युवतियों की उम्र 25 वर्ष से कम है।
बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार महिलाओं और युवतियों के लापता होने के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है और लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से अधिकतर मामले प्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं। कई बार परिजन पुलिस को पूरा सहयोग नहीं करते, जिससे जांच में बाधा आती है। इसके अलावा, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी न देने से भी तलाशी में दिक्कत आती है।
विज्ञापन


खारिया गांव से युवती लापता
खारिया गांव से एक 22 वर्षीय युवती 20 अप्रैल को घर से बाहर गई थी और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जोधपुरिया गांव से युवती हुई गायब
गांव जोधपुरिया से भी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। शिकायत में एक युवक ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 18 अप्रैल को युवती ने कहा कि वह अपनी मौसी के घर जा रही है, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची और न ही वापस लौटी। युवक ने उसे कई जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

ऐलनाबाद से नाबालिग लापता
ऐलनाबाद शहर से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। मां ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गई थी, उस समय उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटी, तो बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तलवाड़ा खुर्द से महिला लापता
गांव तलवाड़ा खुर्द से भी एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 20 अप्रैल को सिलाई सेंटर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। हर जगह तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें