फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रतिबंधित गोलियों और कैप्सूल का जखीरा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। पुलिस ने शनिवार शाम गुरुद्वारा बस्ती स्थित मेडिकल स्टोर और उसके संचालक के घर पर छापा डाला। इस दौरान नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न कंपनियों की 50, 910 गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन


कालांवाली चौकी प्रभारी ताराचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप मेडिकल हॉल पर नशे में इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां बेची जाती हैं। पुलिस ने ड्रग कंट्रोलर केशव वशिष्ठ के साथ संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोर और इसके संचालक संदीप के दो मकानों पर छापा डाला। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित गोलियों और कैप्सूल का जखीरा मिला।

ड्रग कंट्रोलर केशव वशिष्ठ ने बरामद गोलियाें और कैप्सूल को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि नशे के आदि लोगों की अक्सर यह गोलियां ली जाती हैं। यह गोलियां एनडीपीएस एक्ट के अंदर नहीं आती है। इन गोलियां का अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें