फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को मारी टक्कर, कई दूर तक घसीटा, मौत

Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव पन्नी वाला रुलदू में कालांवाली रोड स्थित बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले मलकीत सिंह को बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप चालक की टक्कर मार दी और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे में मलकीत सिंह की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मलकीत सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। वह सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान डबवाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजीगर बस्ती की ढाणी में रहने वाली एक महिला ने घटना देखी। वह उस समय घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर गांव के रास्ते से होकर भाग हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें