फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा रोडवेज की मिनी बस पलटी, बड़ा हादसा टला

Mon, 12 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। सिरसा से जमाल-कुतियाना जा रही हरियाणा रोडवेज की मिनी बस गांव गुडिया खेड़ा और ढूकड़ा के बीच सड़क से लगभग चार फीट नीचे खेतों में पलट गई। बस में करीब 25 से 30 सवारियां बैठी थीं, जो अचानक पलटने पर घबरा गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ी जान-माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सवारियों और चालक-परीचालक को बस से बाहर निकाला। चालक शमशेर सिंह को हल्की चोटें आईं। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया। डायल 112 और जमाल चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने बस को सड़क पर बाहर निकाला और दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया।
जमाल पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार नले ने बताया कि बस शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सिरसा से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस चालक निजी वाहन को साइड देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बाद सवारियों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मदद को पहुंचे। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की सहयोग से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें