फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुस्तक प्रेमियों के लिए लगेगा सीडीएलयू में मेला, बड़े-बड़े प्रकाशक लेंगे भाग

विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा। - फोटो : मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कई वर्षों के बाद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में जहां विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक लाभ उठा सकेंगे। वहीं, शहर के पुस्तक प्रेमी भी मेले में अपनी पसंदीदा पुस्तक खरीद पाएंगे। विश्वविद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन तीन और चार नवंबर को होने जा रहा है। इस मेले में दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों से पुस्तक प्रकाशक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकें और अन्य किताबें यह प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही विवि प्रशासन भी शिक्षकों की सिफारिशों के अनुसार अपडेट पुस्तकों की खरीद करेगा, जो विश्वविद्यालय के बजट पर निर्भर होगा कि कितनी पुस्तकें इस बार खरीदी जानी हैं। इस पुस्तक मेले का मुख्य मकसद होता है कि छात्रों को किताबों के करीब लाना।
आधुनिक समय में ऑन लाइन स्टडी के क्रेज के कारण पुस्तकों के प्रति रूचि घट रही है, लेकिन पुस्तक मेले जैसे आयोजन होने से छात्रों में पुस्तकों को देखकर उन्हें खरीदने और पढ़ने की इच्छा प्रबल होती हैं। ऐसे में वह पुस्तकें खरीदकर उन्हें पढ़ते हैं। वहीं, पुस्तक मेले के माध्यम से शिक्षक भी अपने-अपने विषयों के साथ-साथ अपने पसंदीदा लेखकों की पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। जहां वह अपने विषयों के पुस्तकों से स्वयं को अपडेट कर पाएंगे, वहीं, कक्षाओं में व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को अपडेट करेंगे।
विज्ञापन


लॉ के विद्यार्थियों को मिलेगी नए कानून की किताबें
कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी पुस्तक मेला खास रहता है। नए बीएनएस एक्ट से जुड़ी किताबें उन्हें आसानी से मेले से प्राप्त हो जाएंगी। इसका फायदा होगा कि वह इस एक्ट को आसानी से समझ पाएंगे। वहीं, शहर के अधिवक्ताओं को भी आसानी से एक्ट से जुड़ी किताबें उपलब्ध हो पाएंगी। उम्मीद है कि यह कानून के विद्यार्थियों के लिए यह मेला बेहद खास रहने वाला है।
-
विश्व विख्यात लेखकों की होती हैं किताबें
पढ़ने के शौकीन शहरवासियों के लिए मेले में विश्व विख्यात लेखकों की किताबें उपलब्ध होती है। सिरसा में विशेष रूप से साहित्य से प्रेम करने वाले लोग रहते हैं। ऐसे में उनको नये नये साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने का मौका मिलेगा।



पुस्तक मेला तीन और चार नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले का छात्रों, शिक्षकों और शहरवासियों को लाभ मिलेगा। सभी में किताबें पढ़ने की रूचि पैदा होगी।
विज्ञापन

- प्रो. मोनिका वर्मा, अध्यक्ष, पुस्तकालय, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें