फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव शेरगढ़ के पास 5 एकड़ में बनेगी गोशाला, नगर परिषद की हाउस बैठक में प्रस्ताव पारित

Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नगर परिषद की हाउस बैठक में भाग लेते चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, विधायक ​अादित्य चौटाला व पार्षद। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। नगर परिषद हाउस की बैठक वीरवार को चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। गांव शेरगढ़ के पास नगर परिषद की 5 एकड़ जमीन पर गौशाला बनाने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारिए किए गए। बैठक में विधायक आदित्य चौटाला के अलावा अधिकारी व 19 पार्षद मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने चेयरमैन से व्यवस्था के बारे में सवाल किए। पार्षद सुमित अनेजा ने विधायक से सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले बार दिए गए टेंडर की जांच करवाने की मांग की। इस पर विधायक आदित्य चौटाला ने जल्द ही जांच करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद दीपक बाबा ने शहर को बंदरों के उत्पात से मुक्त करवाने का आग्रह किया ताकि शहरवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। पार्षदों ने शहर हित के लिए अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में लावारिस पशुओं व बंदरों से निजात दिलवाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में लावारिस पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए गांव शेरगढ़ के पास नगर परिषद की 5 एकड़ जमीन पर गोशाला बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बैठक में ये प्रस्ताव हुए पारित
सब्जी मंडी से रामबाग तक मॉडल रोड बनाना।
उत्तम नगर में पार्क का सुंदरीकरण और सड़क चौड़ी करना।
- नेशनल हाईवे-9 के दोनों तरफ बरम बनाना।
- रामबाग का हॉल व चहारदीवारी पक्का करना।
- आलीकां रोड पर बरम बनाना।
- शहर में भारी वाहन पर प्रतिबंध।
- शहर में हरे-चारे की टालें हटाना।
- नए सिरे से प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे करवाना।
- सभी वार्डों में एलईडी पोल लगाना।
- सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने।
- लड़कियों को स्कूल व कॉलेज तक छोड़ने के लिए 2 इलेक्ट्रिकल बसें लगाना।
- सामुदायिक केंद्रों में महिलाओं के लिए जिम व ई-लाइब्रेरी अपग्रेड करना।
- ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड को चौड़ा करना।


::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बैठक में इनेलो के कार्यकर्ता और नेता की मौजूदगी का जताया एतराज
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों के अलावा इनेलो के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने कड़ा एतराज जताया है। इनका कहना है कि पिछली बैठक में महिला पार्षदों के प्रतिनिधियों ने बैठक में बैठने के लिए अध्यक्ष से आग्रह किया था, तो उनका कहना था कि नगर परिषद बैठक में केवल पार्षद बैठ सकते है, लेकिन अब इस बैठक में इनेलो के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे। इससे चेयरमैन का दोहरा चरित्र उजागर होता है। अगर अगली बैठक में ऐसा फिर होता है तो हम बैठक का बहिष्कार करेंगे या कांग्रेस महिला पार्षद के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

:::::::::::::::::::::::::::::::
नगर परिषद हाउस की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई है। कई अहम प्रस्ताव भी बैठक में पारित किए गए हैं। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
- टेकचंद छाबड़ा, अध्यक्ष, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें