फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव में छाया धूल का गुबार दीवार ढही, टीन की छतें उड़ीं

विज्ञापन
आसमान में उठा धूल का गुबार
विज्ञापन
डबवाली। गांव अहमदपुर दारेवाला में मंगलवार शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण गांव में एक बड़ा धूल का गुब्बार बन गया। देखते ही देखते एक पक्की दीवार, दो टीन की छतें और एक तूड़े का छप्पर हवा में उड़ गया। इसके अलावा कई पेड़ भी उखड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी गांववासी गुरसेवक सिंह, कोरा सिंह, बृज लाल पिलानियां, सेवक सिंह खोसा ने बताया कि इस कुछ ही मिनटों के इस प्राकृतिक गुब्बार ने गांव में अफरा-तफरी मचा दी।
विज्ञापन

लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस गुब्बार रूपी बवंडर से ग्रामीण अमरजीत सिंह की दीवार ढह गई और गांव के मिस्त्री गुरमीत सिंह की दुकान की छत टूट गई। इसके अलावा गांववासी भाग सिंह और इंदर सिंह की टीन से बनी छत उड़ गई और जोरा सिंह का तूड़े का छप्पर गिर गया। इसके अलावा कई घरों का सामान हवा में उड़ता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि इस गुब्बार रूपी बवंडर से टीन के शेड के नीचे एक भैंस दब गई जिसे ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मलबा हटाकर भैंस की जान बचाई जिससे वह घायल जरूर हो गई। गुब्बार करीब 4 से 5 मिनट रहा और कुछ देर में गांव से बाहरी इलाके में जाकर स्वयं ही समाप्त हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें