फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला करने के आरोप में 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व सुरक्षा कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष के सुरक्षा कर्मचारी भूपेंद्र सिंह ने वीरवार को धमकी देने और गाड़ी पर हमला करने के संबंध में शिकायत दी। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत पर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का गनमैन है। 29 मार्च को वह निशान सिंह को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी पर आए थे, उसके बाद वापस टोहाना वाया सरदूलगढ़ जाना था। जब वे डबवाली बाईपास गांव सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो वहां से एक स्कार्पियो उनकी गाड़ी के पीछे लग गई। उस गाड़ी में पांच-छह लोग सवार थे। सिकंदरपुर बाईपास के पास उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। जब गाड़ी सरदूलगढ़ कैंचियों के पास ब्रेकर पर धीमी हुई तो स्कार्पियो बराबर करके उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वे गाड़ी लेकर चले गए। जाते-जाते धमकी दी कि आज तो सिरसा आकर बच गया दोबारा आए तो जान से मार देंगे। बाद में पता चला कि स्कार्पियो चालक गुरप्रीत सिंह निवासी शक्ति नगर सिरसा व साथ बैठे हरिंद्र सिंह भावदीन हैं। पुलिस ने मामले में गुरप्रीत सिंह व हरिंद्र सिंह को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ सदर देवीलाल ने बताया कि कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें