फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: केस फाइल जमा नहीं करवाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। रानियां थाने में वर्ष 2022 में दर्ज ऑर्म्स एक्ट के मामले में जांच फाइल जमा नहीं करवाने पर डबवाली थाने में तैनात पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह के खिलाफ रानियां थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना रानियां में मुख्य सिपाही के पद पर कार्यरत मुख्य सिपाही सुशील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने थाने का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड की जांच की थी। इस दौरान पाया गया कि अभियोग संख्यां 352 दिनांक 19 जुलाई 2022 धाराधीन 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना रानियां की जांच मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ,सिरसा द्वारा की गई थी। जांच पूर्ण होने के बाद थाने के रिकॉर्ड अनुसार अगस्त 2023 में चालान तैयार किया गया था। लेकिन अभी तक थाना के रिकार्ड के अनुसार मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ने इस केस की केस फाइल जमा नहीं करवाई है। जो रिकॉर्ड में लंबित पाई गई है।
विज्ञापन


मुख्य सिपाही सुशील कुमार ने बताया कि कुलदीप का तबादला सिरसा से जिला डबवाली हो चुका है। तबादला होने उपरांत भी उसे कई बार सूचित किया गया। लेकिन कुलदीप सिंह ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह के खिलाफ 4 दिसबर 2024 को धारा 409 का नोटिस जारी किया गया । उसके बाद भी कुलदीप सिंह द्वारा अभियोग की मुख्य फाइल जमा नहीं करवाई। कुलदीप सिंह बार-बार सूचना देने के उपरांत भी अभियोग की केस फाइल जमा नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ने सरकारी रिकॉर्ड अपने पास बिना वजह रखा हुआ है। इसलिए मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह हाल तैनात पुलिस जिला डबवाली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें