फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी, माैत

Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। वार्ड नंबर 12 की रामनगर कॉलोनी के आदर्श नगर निवासी मनोज गोयल उर्फ मौजी ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर कपड़े का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

35 वर्षीय मनोज गोयल कॉस्मेटिक का होलसेल का कारोबार करता था। मृतक की पत्नी प्रियंका ने बताया कि उसका पति बीती रात काम से वापस आया तो बगैर खाना खाए ऊपर चौबारे में जाकर लेट गया। जब उसने ऊपर सोने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा, जिसके बाद वह नीचे अपने दोनों बेटों के साथ सो गई। सोमवार सुबह जब वह काफी लेट तक नीचे नहीं आया तो उसने अपने बड़े बेटे दक्ष को उन्हें बुलाने भेजा तो बेटे ने आकर बताया कि पापा तो पंखे के साथ फांसी पर लटके हुए हैं।
उसने तुरंत ऊपर जाकर देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा और युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक मनोज इकलौता बेटा था उसकी दो बहने हैं जो शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें