फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने नहर में लगाई छलांग, मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव चौटाला निवासी एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह प्रेमिका की शादी और तीन लाख रुपये ठगने से आहत था।
विज्ञापन

युवक का राजस्थान की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक घर पर एक पत्र छोड़कर रविवार रात को घर से निकल गया था। परिजनों ने चौटाला चौकी में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
सोमवार को पत्र देखने के बाद परिजनों और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की थी। इसके बाद युवक का शव राजस्थान कैनाल में मिला।
पुलिस के अनुसार मृतक 27 वर्षीय पृथ्वी राय, निवासी गांव चौटाला अविवाहित था। परिजनों को घर पर एक पांच पेज का सुसाइड नोट भी मिला।
इसके बाद पुलिस और परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। करुणा पुल के पास नहर में उतराता हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चौटाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें