फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर शिकंजा कसने व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में मददगार साबित होंगे सीसीटीवी कैमरे : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

विज्ञापन
96 high resolution cameras installed in the city to monitor crime and traffic - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे शहर में अपराध व अपराधियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए कारगर साबित होंगे। इसके साथ-साथ जहां सीसीटीवी कैमरे शहर में अपराध पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होंगे वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में भी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह शुक्रवार को स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शहर में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बिजली मंत्री ने प्रदेशवासियों सहित जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला वासी दीपावली के पावन पर्व पर जिले को नशा मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें और जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि शहर में 49 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की लगातार हर गतिविधि पर नजर होने से अपराधिक प्रवृति के लोगों में खुद ब खुद मानसिक प्रभाव पड़ेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा। देश के महानगरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम काफी पहले पूरा हो चुका है, अब सिरसा भी इस प्रणाली से जुड़ चुका है। विज्ञान व तकनीक ने चुनौतियों से लड़ने की ताकत भी प्रदान की है और सुविधाओं को सरल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन कैमरों को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है और शहर में इनके माध्यम से पुलिस कर्मियों की 24 घंटे नजर रहेगी। कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मी को यदि किसी स्थान पर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो वह आसपास तैनात पीसीआर अथवा पुलिस कर्मियों को तुरंत अलर्ट कर देगा और पुलिस मौके पर पहुंचेगी। सीसीटीवी से एक ओर जहां अपराधियों की पहचान हो सकेगी दूसरी ओर वहीं पकड़े जाने के डर से उनके हौसले भी पस्त होंगे और कैमरों की निगरानी से ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न मुख्य चौराहों एवं पुलिस नाकों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की सहायता से रात एवं दिन में स्पष्ट रूप से तेज गति से आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। शहर में लगाए गए कैमरों की लाइव रिकार्डिंग पुलिस कंट्रोल रूम में एलईडी पर दिखाई देगी। शहर में क्या गतिविधि चल रही है, इसकी निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। कहीं भी किसी भी प्वाइंट पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देगी तो पुलिस कर्मी तत्काल संबंधित थाना, पीसीआर को सूचित करेंगे।
इन स्थानों पर लगाए जा चुके हैं सीसीटीवी कैमरे :
अबतक शहर के मुख्य चौक चौराहों एवं बाजारों में 96 कैमरे लगाए जा चुके हैं। शहर में सांगवान चौक, एक्सचेंज चौक, सदर गेट, रानियां गेट, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, जगदेव सिंह चौक, पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, फैशन कैंप वाली गली, सुभाष चौक, एकता चौक, जगदंबे पेपर मील, शाह सतनाम सिंह चौक, गोल डिग्गी चौक, अंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, बाल भवन, बाबा भूमण शाह चौक, कचहेरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टेंड आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के बाहरी इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। शहर के अंदरुनी व बाहरी इलाके में लगभग 218 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहां पर पट्टिकाएं लगाएं कि आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी है, इससे लोग अधिक सचेत हो कर नियमों की पालना करेंगे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से जहां शहर में कानून व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिलेगा, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से निसंदेह शहर में 24 घंटे निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें