फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : अभिभावकों को फिर से भरने पड़े विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134 ए के तहत प्राइवेेट स्कूलों में दाखिले को लेकर भटक रहे अभिभावकों को अभी एक मई तक और इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से प्राइवेट स्कूलों के आवेदन करने के लिए दोबारा से विकल्प मांग लिए हैं। लेकिन स्कूल आबंटन का संदेश न आने पर अभिभावक शनिवार को बीईईओ कार्यालय सुबह साढ़े दस बजे ही पहुंच गए।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि पहले 27 अप्रैल को मोबाइल पर स्कूल आबंटन का एसएमएस आना था, लेकिन संदेश नहीं आया। कार्यालय में आने पर उन्हें पता चला कि 29 अप्रैल तक अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन के लिए दोबारा से आवेदन करना पड़ेगा। इस पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई।
अभिभावक सिमरन, मोहित अग्रवाल, जसबीर, अंग्रेज सिंह, रोशनी व जगदीश ने बताया कि स्कूल बदलाव के लिए आवेदन की जानकारी उन्हें सुबह कार्यालय में आकर ही पता चली है। ऐसे में फिर स्कूल बदलाव के लिए आवेदन करना उनकी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आवेदन स्कूलों में सीटें खाली पड़ी हुई है। फिर उनसे दोबारा आवेदन प्रक्रिया क्यों करवाई जा रही है। उन्होंने कहा दाखिले की प्रक्रिया को लंबा खींच कर उन्हें परेशान किया जा रहा है ताकि वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में न पढ़ा सके। अभिभावकों ने कहा कि वेब पोर्टल उनके मोबाइल व लैपटॉप पर नहीं खुल रहा है। अभिभावकों ने कहा कि पहले भी आवेदन करने के लिए 100 रुपये खर्च किये हैं और अब फिर से फार्म भरने के लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


ज्यादातर अभिभावकों ने पहले दिए थे पांच विकल्प
शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जो फॉर्म भरवाए गए थे उनमें ज्यादातर अभिभावकों ने 5 स्कूलों का विकल्प भरा था। लेकिन किसी भी स्कूल में सीट खाली न होने के कारण दोबारा से अब कम से कम दस से 15 स्कूलों का विकल्प भरना होगा। अभिभावकों की नाराजगी को देखते हुए बीईईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने अभिभावकों को वेबसाइट की जानकारी देते हुए चयन प्रक्रिया से अवगत करवाया।

मोबाइल से फार्म अपलोड करना सिखाया
कर्मचारियों ने अभिभावकों के फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने कार्यालय में पहले दिन करीब 200 अभिभावकों के आवेदन ऑन लाइन अपलोड किए। इसके अतिरिक्त 50 अभिभावकों के मोबाइल नंबर से ही अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई। पहले दिन 500 अभिभावकों के फॉर्म अपलोड करने की जानकारी दी गई। अभिभावकों की संख्या काफी अधिक होने व वेबसाइट धीमी होने के कारण एक फॉर्म को भरने में 10 से 15 मिनट का समय लगा। बता दें कि जिले में नियम 134 ए के तहत कुल 3964 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से करीब 2654 ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए।

पहले अभिभावकों ने स्कूलों के विकल्प कम भरे थे। अब कम से कम दस और 15 तक स्कूलों के विकल्प भरवाए जा रहे हैं। पहले दिन हमने कार्यालय में 200 अभिभावकों के फार्म आनलाइन ही अपलोड कर दिए। करीब 50 को मोबाइल पर अपलोड करने की जानकारी दी गई। अभिभावक पहले गलत वेबसाइट खोल रहे थे। उन्हें जानकारी दी गई।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, सिरसा ब्लॉक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें