फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से साठ किलो पॉलिथीन मिली, 25 हजार का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में टीम ने शहर में दूसरे दिन भी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। नप टीम ने शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने एक घर में 60 किलो पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार का चालान काटा। इसके अलावा बरनाला रोड पर मक्कड़ स्वीट्स से 100 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 500 रुपये, अप्सरा स्वीट्स पर 170 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1500 रुपये जुर्माना किया गया। इसी प्रकार से बीकानेर मिष्ठान भंडार से 5 किलो पॉलिथीन मिलने पर 10 हजार रुपये, बीकानेर स्वीट्स से 1 किलो पॉलिथीन मिलने पर 3 हजार रुपये, निप्पी रेस्टोरेंट से 200 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1500 रुपये, हिसार रोड पर बैंक बेंचर क्लब से 400 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1500 रुपये, चंद्रदास वैष्णो भोजनालय का 500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि हिसार रोड पर गुरुद्वारा वाली गली में एक व्यक्ति घर से पॉलिथीन बैग की सप्लाई करने का काम करता है। उसके घर पर पॉलिथीन बैग पहुंचा है। मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, अवतार सिंह, विजय, बलवंत के साथ गली में व्यक्ति के घर पर पहुंच गए। टीम ने दरवाजा खटखटाया तो महिला बाहर आई। टीम ने अपना परिचय दिया कि वे घर में रखे पॉलिथीन की तलाशी लेना चाहते हैं। लेकिन महिला ने टीम को घर में घुसने से मना कर दिया। महिला दरवाजे के बीच अड़ गई। सीएसआई ने महिला को कहा कि बहन जी आप दरवाजे से हट जाए। आप सरकारी कार्य में बाधा डाल रही है। लेकिन महिला ने मना कर दिया। सीएसआई ने महिला से उसके पति का मोबाइल नंबर पूछा तो महिला ने कहा कि मैं भूल गई। सीएसआई ने कहा कि आप हमें बता दीजिए कि आपके पास कितना पॉलिथीन है। महिला ने कहा कि वह कसम खाकर कहती है कि उसके पास तीन गट्टे पॉलिथीन है। कुल 60 किलो वजन है। इसके बाद एक व्यक्ति आया और उसने सीएसआई की नरेश ग्रोवर से फोन पर बात करवाई। उन्होंने माना कि उनके पास 60 किलो पॉलिथीन है। सीएसआई ने नरेश ग्रोवर पर 25 हजार रुपये जुर्माने का चालान लगाया है।
- बैंकों का काटा अतिक्रमण का चालान
नगर परिषद की टीम ने केनरा बैंक और स्टेट बैंक का अतिक्रमण करने पर दो-दो हजार रुपये का चालान किया। हिसार रोड पर स्टेट बैंक द्वारा अपना जरनेटर सड़क पर रखा हुआ है। जिसके कारण अतिक्रमण बना हुआ है। टीम ने स्टेट बैंक का 2 हजार का चालान किया। इसी प्रकार केनरा बैंक का भी जरनेटर रखने पर चालान किया गया है। इसके अलावा बरनाला रोड पर शिव डेयरी का साइन बोर्ड रखकर अतिक्रमण करने पर दो हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें