सिरसा। हरियाणा व्यापार मंडल जिला सिरसा की बैठक सीजी इन गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेश बणीवाला व कार्यकारी अध्यक्ष क्खन सिंह ख्योंवाली ने संयुक्त रूप से की। बैठक में हरियाणा सरकार से काटन मालिकों को मार्केट फीस रिफंड करने की मांग की गई । वक्ताओं ने बताया कि कई बार घोषणा होने के बाद भी हरियाणा कॉटन मिल मालिकों को रिफंड वापस नहीं दिया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि सीएम ने कुरुक्षेत्र में ऐलान किया था कि मार्केट फीस 1 रुपया 60 पैसा ही लगेगी। ज्यादा ली गई मार्केट फीस हरियाणा सरकार वापस करेगी। 2 साल बीत जाने के बाद अभी तक कॉटन फैक्ट्री मालिकों को रिफंड नहीं मिल पा रहा है साथ लगते प्रदेशों पंजाब में राजस्थान वहां पर मार्केट फीस 1 रुपये 60 पैसे है जिसके चलते किसान अपनी फसल साथ लगते दूसरे प्रदेशों के मंडियों में बेचने को मजबूर है। कॉटन फैक्ट्री की इन समस्या के रहते कुछ फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और कुछ पलायन करने को मजबूर हैं। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कुछ फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। व्यापार मंडल ने हरियाणा सरकार से अनुरोध किया की फैक्ट्री मिल मालिकों की इस समस्या को जल्द से जल्द रिफंड वापस करके दूर किया जाए। हरियाणा व्यापार मंडल जिला सिरसा इस मौके पर कॉटन फैक्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष सुशील मित्तल, जिला सिरसा के अध्यक्ष गुरु चरण गर्ग, पवन कुमार गांधी, सुरेश कुमार कालावाली पंकज, अमर गर्ग, तरसेम लाल, व्यापार मंडल के जिला स्तर के काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। ऐलनाबाद नगर के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री रतन लाल सिंगला, डबवाली से हरियाणा व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश जग्गा, डबवाली नगर मंडल अध्यक्ष श्यामलाल, कालावाली के अध्यक्ष प्रदीप जैन, रानियां नगर के अध्यक्ष राजकुमार गहलोत्रा, जिला संगरक्षक रमेश गुलाटी, जिला महामंत्री राज कमल चमडिंया, जय प्रकाश, जनक राज शेरपुरा इस बैठक में मौजूद रहे।