सिरसा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में मंगलवार को एक साथ 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद जिले में अब कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 220 तक पहुंच गया है। इनमें से अभी 31 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
वहीं मंगलवार को जिले में 27 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि दो दिन पहले हिसार के सरकारी अस्पताल में तैनात सिरसा की 28 वर्षीय डॉक्टर की दिल्ली में मौत होने के बाद विभाग के पास अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पहुंची है। जिसके बाद विभाग की ओर उसे रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 511 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1287 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई। अब तक पांच लाख 94 हजार 433 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। जिले में संक्रमण के कुल 29 हजार 555 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अब तक 28 हजार 824 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। इस समय में जिले में कोरोना संक्रमण के 220 एक्टिव केस है तथा जिले का रिकवरी रेट 97.52 प्रतिशत है।
सिरसा में मिले 62 सहित कुल 78 मिले कोरोना संक्रमित मरीज
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी आ रही है। मंगलवार को सिरसा में 62, डबवाली में तीन, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिंघाना में एक, रानियां में पांच, चौटाला में दो, बड़ागुढ़ा में एक सहित कुल 78 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चिकित्सक, शिक्षक, बुजुर्गों सहित बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिले में अभी 168 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। अस्पताल में अभी एक मरीज ही दाखिल है। जिले का रिकवरी रेट 97.52, जबकि डेथ रेट 1.72 है। जिले में पॉजिटिव रेशों 4.72 फीसदी है।
मंगलवार को जिले में 78 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 31 मरीजों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब 220 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग मास्क और सामाजिक दूरी नियम का पालन कर सके और कोरोना से बचाव कर सके।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा