फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका चुनाव में 77.85 प्रतिशत मतदान, सीडीएलयू में मतगणना आज

Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली नगर पालिका चुनाव में रविवार को 77.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान लगभग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रधान और पार्षदों के चयन के लिए मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी लंबी लाइनें देखने को मिलीं। मतगणना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार 11 बजे शुरू की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक प्रधान और पार्षदों के विजेता घोषित किए जाने की उम्मीद है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंधन किए हैं।
प्रधान पद के लिए सीधे चुनाव होने के कारण 16 वार्डों में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह से ही युवा और बुजुर्ग मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। महिलाओं में भी वोट डालने को लेकर उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाता राजेश गर्ग ने कहा कि नशा और विकास दो प्रमुख मुद्दे हैं, जिनके समाधान की जरूरत है। हमने इसी सोच के तहत मतदान किया है।
विज्ञापन

हर किसी ने किया खुद की जीत का दावा : भाजपाई सुनील गर्ग उर्फ टीशू प्रधान ने कहा कि जनता ने विकास को वोट दिया है। उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि शहर की जनता सरकार के साथ ही जाएगी । जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस समर्थित महेश झोरड़ ने कहा कि शहर की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के विकास को वह देख चुकी है। इसलिए अब कांग्रेस को वोट देकर वह बदलाव लाने का काम करेगी। वहीं, आजाद उम्मीदवार और इनेलो समर्थित प्रत्याशियों ने भी अपनी अपनी जीत के दावे किए।
स्ट्रांग रूम में जमा करवाई गईं ईवीएम : कालांवाली नगरपालिका चुनावा को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि कालांवाली नगरपालिका के आम चुनाव के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 16161 मतदाताओं में से 77.85 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सभी ईवीएम सिरसा स्थित चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करवाई गई है और यहीं पर 30 जून को सुबह 11 बजे मतगणना कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें