वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त अजय सिंह तोमर व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में प्रदेश के सभी जिलों में 75-75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 1 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इसका शुभारंभ करेंगे। सिरसा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक गांव में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा तथा रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव बालासर में आयोजित कार्यक्रम में बिजली मंत्री हरियाणा मुख्य अतिथि होंगे। अन्य स्थानों पर संबंधित विधायक या प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने राज्य के सभी उपायुक्तों व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। बैठक के बाद उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी प्रबंध व तैयारियां की जाएं। 1 मई को डबवाली के गांव कालूआना, ऐलनाबाद के गांव रूपावास, कालांवाली के गांव हांडी खेड़ा, सिरसा के गांव फूलकां में चिन्हित तालाबों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।