हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब जिले के 730 उम्मीदवारों को चुनावी रणभूमि से बाहर होना पड़ेगा। कोर्ट ने सरकार के शिक्षित उम्मीदवार के बिल को सही ठहराते हुए अशिक्षित उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव न लड़ने का फैसला सुनाने के बाद जहां अशिक्षित उम्मीदवारों में निराशा है, वहीं शिक्षित उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। अब एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
कोर्ट का फैसला आने के बाद वीरवार को गांवों में चुनावी चर्चा का माहौल गर्म रहा। इससे पूर्व चुनावों में लिए हुए नामांकन प्रक्रिया में बड़ागुढा, डबवाली और ओढां खंड के लिए प्रक्रिया पूरी हो पाई थी, जबकि रानियां खंड की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कोर्ट द्वारा चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।
इसी प्रकार जिला परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। अब शिक्षित उम्मीदवारों के नामांकनों को ही योग्य माना जाएगा। चुनावों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के अलावा वोटरों को भी कोर्ट के फैसला का बेसब्री से इंतजार था। अब एक बार फिर चुनावी बिसात बिछने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी चुनावों की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन आज कोर्ट का फैसला आने के बाद उम्मीदवारों के घरों में चहल-पहल शुरू हो गई। संबंधित कार्यालयों में भी रौनक लौट आई। लोग दिन भी चुनावी जानकारियां लेने के लिए कार्यालयों में आते रहे।
जिले में 1122 पोलिंग बूथों पर होंगे चुनाव
जिले में पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए 1122 पोलिंग बूथों पर चुनाव होंगे। संबंधित विभागों ने भी चुनाव आयोजित करवाने के लिए पुन: कसरत शुरू कर दी है। वोटरों को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तो आखिरकार इन्होंने ही करना है।
जिले में 243 पोलिंग बूथ संवेदनशील और 323 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इस बार जिले में 340 पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। जिला परिषद के लिए इस बार 21 की बजाय 24 वार्डों के चुनाव होंगे। इससे पूर्व हर गांव व गली में चुनावों की घोषणा की चर्चा हो रही थी।
प्रशासन ने चुनावी तैयारियों काफी दिनों से शुरू की हुई थी। अब योग्य उम्मीदवारों ने अपने सहयोगियों के साथ बैठकें शुरू करने के लिए कमर कस ली है। कुछ गांवों में उम्मीदवारों ने वोट मांगने शुरू कर दिए थे। पंचायत विभाग व चुनाव विभाग ने चुनाव करवाने की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी संजीव गोयल ने बताया कि चुनावों को लेकर पहले से तैयारियां थीं, अब निर्धारित तिथियां निर्धारित होने के बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला परिषद के कुल वार्ड 24
जिला परिषद के कुल वार्ड 24 हैं। इस बार तीन वार्ड और बने हैं, पूर्व के चुनावों में जिला परिषद के 21 थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था।
डॉ. सीताराम जिला परिषद के चेयरमैन बने, जो इनोलो पार्टी से हैं। डॉ. सीताराम डबवाली से विधायक भी रह चुके हैं। इस बार जिला परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जिला परिषद में उपप्रधान महिला आरक्षित पद के लिए इनेलो की नीलम कंबोज को चुना गया था। गत चुनाव में जिला परिषद में 21 में से 16 मेंबर इनेलो के जीते थे।
जिला परिषद के लिए अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 2, 15, 16, 20 24 आरक्षित हैं, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 1, 3 व 22 आरक्षित हैं, सामान्य महिला के लिए 5, 9, 11, 14 व 21 आरक्षित हैं, बीसी के लिए वार्ड 18 आरक्षित हैं। इसके बाद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए वार्ड नंबर 4, 6, 7, 8, 10, 12, 13, 17, 19 व 23 वार्ड शेष हैं।
नामांकन कर चुके उम्मीदवार
जिला परिषद
शिक्षित - 150
अशिक्षित - 18
कुल - 168
-----------
पंचायत समिति बड़ागुढ़ा
शिक्षित - 110
अशिक्षित - 13
कुल - 123
---------
पंचायत समिति डबवाली
शिक्षित - 138
अशिक्षित - 15
कुल - 153
------
पंचायत समिति ओढां
शिक्षित - 110
अशिक्षित - 12
कुल - 122
------
पंचायत समिति रानियां
शिक्षित - 02
अशिक्षित - 00
कुल - 02
------
कुल पंचायत समिति
शिक्षित - 360
अशिक्षित - 40
कुल - 400
-----------------------
बड़ागुढा खंड में सरपंच
शिक्षित - 283
अशिक्षित - 13
कुल - 296
-------
डबवाली खंड में सरपंच
शिक्षित - 255
अशिक्षित - 80
कुल - 335
--------
सरपंच ओढां
शिक्षित - 199
अशिक्षित - 72
कुल - 271
-----
कुल
शिक्षित -737
अशिक्षित - 165
कुल - 902
---------------
पंच खंड बड़ागुढा
शिक्षित - 828
अशिक्षित - 153
कुल - 981
-------
पंच खंड डबवाली
शिक्षित - 1033
अशिक्षित - 250
कुल - 1283
----------
पंच खंड ओढां
शिक्षित - 762
अशिक्षित - 104
कुल - 866
-----
कुल
शिक्षित - 2623
अशिक्षित - 507
कुल - 3130
-----------------------------------------
खंड का नाम संवेदनशील बूथ अतिसंवेदनशील बूथ
बड़ागुढा 50 45
रानियां 50 61
ओढां 4 25
डबवाली 49 48
नाथूसरी चोपटा 41 59
ऐलनाबाद 20 58
सिरसा 29 31
कुल 243 323
----------------------
ब्लॉक समितियों में सदस्यों का विवरण
ब्लॉक का नाम सदस्यों की संख्या पूर्व में संख्या
बड़ागुढा 23 20
डबवाली 30 28
ऐलनाबाद 25 23
नाथूसरी चोपटा 30 28
ओढां 21 17
रानियां 27 24
सिरसा 30 30