फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दुकानों में चोरी करने वाले चोरों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दुकानों में चोरी करने वाले चोरों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन

सिरसा। अनाज व कपास मंडी की 21 दुकानों में हुई चोरी की घटना की गुत्थी शनिवार को नहीं सुलझ पाई। शहर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं शनिवार को सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला ने मंडी में जाकर आढ़तियों से मुलाकात कर उनसे चोरी के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सिंगला कहा कि जिस प्रकार चोरों ने मंडी में एक साथ 21 दुकानों के ताले तोड़े हैं, यह सब बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सिरसा में पिछले कुछ से दिनों चोरी व स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। सिरसा में रात को पुलिस गश्त न होने के कारण चोर और लुटेरे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इस मौके पूर्व शहरी प्रधान मनोहर लाल मेहता, देवराज मोयल, महेंद्र बनीवाला, नरेंद्र मेहता, दीपक नढ़ा, स. बलजीत सिंह, अशोक मेहता सहित काफी आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें