फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में उपायुक्त ने किया 120 शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले दरबार में उपायुक्त ने किया 120 शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन

ओढां। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने गावं नौरंग के राजकीय उच्च विद्यालय में जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों को 35 लाख 90 हजार रुपये की राशि की सात विकासात्मक कार्यों की सौगात दी। जनता दरबार में उपायुक्त ने 120 से भी अधिक समस्याओं व शिकायतों का निपटारा मौके पर किया।
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि जो गांव जिला से दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है, जिसमें पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण करवाएं तथा योजना का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालांवाली क्षेत्र में युवा सबसे अधिक नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि जो भी व्यक्ति नशे की गिरफ्त में हैं उन्हें कालांवाली में बने नशामुक्ति केन्द्र में भेजें तथा मनोवैज्ञानिक या अन्य चिकित्सक से सलाह परामर्श के माध्यम से नशे से मुक्ति दिलवाएं। इस अवसर पर भोली, अमरजीत कौर, सुखपाल कौर द्वारा पीला राशन कार्ड बारे प्रार्थना पत्र दिये, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर सिरसा से ओढां, कालांवाली, पिपली, खोखर, माखा, असीर होते हुए नौरंग के लिए नियमित बस की व्यवस्था करें। इस अवसर पर फसल खराबा को लेकर किसान भी उपायुक्त से मिले, जिस पर उपायुक्त ने उप निदेशक कृषि को जांच कर कार्यवाही करने निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, बिजली निगम, रैडक्रॉस, खेल विभाग, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, डीआरडीए सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें रखी, जिस पर उपायुक्त संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निपटान करने के दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम कालांवाली बिजेंद्र सिंह, कार्यकारी नगराधीश प्रीतपाल सिंह, डीएसपी कालांवाली किशोरी लाल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी, बीडीपीओ ओम प्रकाश, समाजसेवी राजेंद्र सिंह देसूजोधा, सरपंच नौरंग परमजीत कौर, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें